फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सीईओ ने की हेरिटेज फुटब्रिज के काम की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। श्रीनगर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) फजलुल हसीब ने वीरवार को अमीरा कदल में बन रहे लकड़ी के पैदल चलने वाले हेरिटेज फुटब्रिज का काम की प्रगति और गुणवत्ता की समीक्षा की। उनके साथ मुख्य अभियंता, कार्यकारी अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी थे।
विज्ञापन


इस दौरान सीईओ ने पुराने पुल के मौजूदा खंभों पर किए जा रहे प्रोजेक्ट के काम की गति और तकनीकी और संरचनात्मक पहलुओं की बारीकी से जांच की। पूरा होने पर इस फुटब्रिज से झेलम नदी के पार पैदल चलने वालों की आवाजाही और चलने की सुविधा में काफी सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही अमीरा कदल इलाके के ऐतिहासिक स्वरूप को भी बनाए रखा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें