फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: स्कॉस्ट को कृषि नवाचारों के लिए मिला 7.2 करोड़ रुपये का अनुदान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट-के) ने एक बड़ी वैज्ञानिक सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय को अनुसंधान राष्ट्रीय रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) से 7.22 करोड़ रुपये की लागत वाले आठ उच्च प्रभाव वाले अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) परियोजनाओं के लिए अनुदान मिला है।
विज्ञापन

यह फंडिंग राष्ट्रीय स्तर पर कड़ी प्रतिस्पर्धी प्रक्रिया के माध्यम से प्रदान की गई है जो कृषि नवाचारों को गति देने और विश्वविद्यालय को अत्याधुनिक अनुसंधान एवं नवाचारों का प्रमुख केंद्र बनाने में मदद करेगी। यह चयन विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि देश भर की शीर्ष विश्वविद्यालयों और राष्ट्रीय प्रयोगशालाओं से जमा किए गए 12,600 से अधिक प्रस्तावों के विशाल पूल से उभरकर आया है।

कड़े पीयर-रिव्यू प्रक्रिया के बाद स्वीकृत इन आठ परियोजनाओं का फोकस क्षेत्र की सबसे जरूरी कृषि और जैव-सुरक्षा चुनौतियों पर होगा जिसमें रोग प्रतिरोधी सेब, केसर की खेती का आधुनिकीकरण, जलवायु प्रतिरोधी बीन्स, फेरोमोन-आधारित कीट प्रबंधन, हिमालयी भेड़ों के लिए जीनोमिक डेटाबेस, रिजेनरेटिव मेडिसिन, डायग्नोस्टिक प्लेटफॉर्म और फलों की बीमारियों का शुरुआती पता लगाना शामिल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें