फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत के बाद डीएफओ ने दिया जांच का आश्वासन

विज्ञापन
शोपियां में काटे गए पेड़। संवाद
विज्ञापन
शोपियां। जिले में हो रही पेड़ों की अवैध कटाई से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। वहीं विशेषज्ञ बड़े पैमाने पर पेड़ों की कटाई और वन क्षेत्रों के प्रदूषण को देरी और कम बर्फबारी के प्रमुख कारण के रूप में बता रहे हैं। डीएफओ पेड़ों की अवैध कटाई की शिकायत के बाद डीएफओ ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस पर गंभीर चिंता जताई है। उनका कहना है कि किकर जिसे स्थानीय रूप से पाताल कहा जाता है की कटाई जिन्हें मिट्टी संरक्षण और पारिस्थितिकी स्थिरता बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। हाल ही में शोपियां जिले के सदो के जंगल क्षेत्रों में दर्जनों किकर के पेड़ काटे गए हैं। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों पर जंगल क्षेत्रों की निगरानी और सरंक्षण में विफल रहने का आरोप लगाया है।



इस संदर्भ में डिवीजनल फॉरेस्ट ऑफिसर शोपियां ने कहा कि इस मामले की पूरी तरह से जांच की जाएगी और पेड़ों की कटाई करने में शामिल दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें