फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सफाकदल में किशोर ने की अपना गला काटने की कोशिश, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। डाउनटाउन के सफाकदल इलाके में शनिवार को किराये के कमरे में रह रहे एक गैर-स्थानीय नाबालिग लड़के की ओर से अपना गला काटने की कोशिश की गई। इस घटना में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय सूत्रों की मानें तो घटना के बाद घायल लड़के को तुरंत पास के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल ले जाया गया। घायल की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी के रूप में हुई है जो फिलहाल श्रीनगर के सफाकदल में रह रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी आयु 16 साल है।
विज्ञापन

अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि घायल युवक का इलाज जारी है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संबंधित अधिकारी ने बताया कि घायल से पूछताछ की गई। शुरू में तो उसने कुछ नहीं बताया। बाद में कहा कि उसने खुद गला काटने की कोशिश की है। इसके पीछे के कारण पता लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकारी ने कहा कि घायल अभी अस्पताल में है इसलिए उस पर ज्यादा दबाव नहीं डाल सकते। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ चल रही है। हालांकि अधिकारी ने बताया कि युवक एक स्थानीय दारुल उलूम में धार्मिक पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें