फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग में नशे के खिलाफ प्रहार, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- नशा तस्करी के आरोपियों से भारी मात्रा में चरस और गांजा बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अनंतनाग। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने जिले भर में कार्रवाई तेज की है। सात आरोपी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किए गए।
पुलिस ने नवाथू दांतर में सरीर अहमद भट निवासी चिरहामा मीरबाजार को पकड़ा। उसके कब्जे से लगभग 230 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया। एक अन्य कार्रवाई में एक कार को रोका गया। चालक मोहम्मद अल्ताफ भट निवासी मीरदांतर से लगभग 153 ग्राम चरस बरामद की गई। वाहन भी जब्त कर लिया गया। वहीं पुलिस ने बिट्टू दंतानी निवासी अहमदाबाद गुजरात, हाल अचबल अड्डा अनंतनाग और अजय कुमार निवासी वेरूगाम काडी गुजरात को पकड़ा। उनके कब्जे से क्रमश: 17 और 22 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

विश्वसनीय सूचना पर संगम चौकी की पुलिस ने बिलाल अहमद भट निवासी बालियार मरहामा के घर पर छापा मारा और लगभग 7.170 किलो गांजा बरामद किया। वहीं, शेरबाग की नाका पार्टी ने हाई ग्राउंड में दानिश मंजूर शेख निवासी जंगलात मंडी अनंतनाग को 205 ग्राम चरस के साथ काबू किया।
विज्ञापन

थाना मट्टन की नाका पार्टी ने जावेद मुख्तियार पाशू निवासी गोपालपोरा मट्टन को 52.6 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा डीकपोरा चौकी की पुलिस ने बशीर अहमद भट निवासी ब्रिंटी को 15 ग्राम चरस के साथ काबू किया। सभी मामलों में संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें