फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र के 80वें सत्र में हिस्सा लेंगी कश्मीर की सेहर खान

विज्ञापन
सहर खान। स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। कश्मीर की युवा पर्यावरण और सामुदायिक प्रभाव कार्यकर्ता सेहर खान को न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र के 80वें अधिवेशन के दो प्रमुख सत्रों में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। उनका कश्मीर से संयुक्त राष्ट्र तक का शानदार सफर युवाओं का हौसला बढ़ाने वाला है।
उनको 29 जनवरी को पैलेस विल्सन में प्रवासी कामगारों के संरक्षण पर संयुक्त राष्ट्र समिति के सत्र और संयुक्त राष्ट्र के मुख्य यूरोपीय मुख्यालय पैलेस डेस नेशन्स में शांति और मानवाधिकार- बेहतर साथ... शीर्षक वाले सत्र में आधिकारिक बुलावा आया है।
विज्ञापन

सेहर का चयन प्रवासन, पर्यावरणीय स्थिरता, शांति निर्माण और मानवाधिकारों पर वैश्विक चर्चाओं में उनकी बढ़ती उपस्थिति को दर्शाता है।
भागीदारी ने युवा भारतीय के रूप में उनकी छवि को मजबूत : सीओपी16, जी20 युवा मंचों और विभिन्न अ्य वैश्विक आयोजनों से जुड़े मंचों पर उनकी भागीदारी ने अंतरराष्ट्रीय नागरिक मंचों पर उभरती एक युवा भारतीय के रूप में उनकी छवि को मजबूत किया है। सेहर ने बताया कि मैं कश्मीर की आवाज बनकर जिनेवा जा रही हूं। उन युवा शांतिदूतों की आशाओं को लेकर जो एकता, प्रगति और एक मजबूत भारत में विश्वास रखते हैं। उन्होंने अपनी भागीदारी को एक पीढ़ीगत यात्रा का हिस्सा बताया जो चुनौतियों को सद्भाव के संदेश में बदलने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

खुद को स्थापित किया : उन्होंने खुद को कमजोर समुदायों, प्रवासी श्रमिकों, युवा भागीदारी और समावेशी नीति निर्माण की वकालत करने वाली प्रमुख पीढ़ी-जेड हस्तियों में से एक के रूप में स्थापित किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें