फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: तेज रफ्तार स्कूल वैन दुकानों से टकराई, चालक की मौत

विज्ञापन
श्रीनगर के लाल चौक पर दुकान में घुसी स्कूल वैन। संवाद
विज्ञापन
- लाल चौक के पास हादसे में दो छात्र हुए घायल, चीख-पुकार मचने पर लोगों मदद के लिए भागे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

श्रीनगर। लाल चौक के पास वीरवार की सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार स्कूल वैन (जेके01एल-9171) दुकानों से टकराई गई। इस हादसे में वैन के चालक सहित उसमें सवार दो बच्चे घायल हो गए। बाद में अस्पताल में चालक की मौत हो गई।



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय स्कूल की गाड़ियों का काफी रश होता है। इसी दौरान बडशाह चौक से एमए रोड की ओर तेज गति से जा रही एक स्कूल वैन पर से चालक अपना नियंत्रण खो बैठा। गाड़ी फुटपाथ पर चढ़ने के बाद तेजी से दुकानों में जा टकराई। इससे कुछ दुकानों के शटर भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के तुरंत बाद हाहाकार मच गई। चीख-पुकार के बीच मौके पर मौजूद लोग मदद के लिए वैन की ओर भागे। लोगों ने बच्चों और चालक को वैन से बाहर निकाला।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि चालक को बेहोशी की हालत में श्रीनगर के श्री महाराजा हरी सिंह (एसएमएचएस) अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जावेद अहमद (47 वर्ष) के रूप में हुई है। वह उमैराबाद बेमिना के रहने वाले थे। इसके अलावा दो छात्रों को भी चोटें लगी हैं जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।



एक अधिकारी ने बताया कि जावेद अहमद स्कूल वैन चला रहा था तभी घंटाघर के सामने वाली सड़क पर उसका वैन से नियंत्रण हट गया जिसके परिणामस्वरूप यह हादसा हुआ। मामले का संज्ञान लिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।


इस हादसे की जैसे ही अभिभावकों को सूचना मिली, उनमें चिंता की लहर दौड़ गई। उन्होंने पुलिस से सही कारणों का भी पता लगाने का आग्रह किया है। एक अभिभावक शकील रहमान ने कहा कि अक्सर शिकायतें मिलती हैं कि वैन चालक तेज रफ्तार से गाड़ी चलाते हैं। जिससे वह अपनी ही नहीं बल्कि उसमें सवार बच्चों की जान भी जोखिम में डालते हैं। इसमें ट्रैफिक पुलिस को सही भूमिका निभानी होगी और चालकों के लिए जागरूकता अभियान के अलावा औचक चेकिंग ड्राइव चलाने की जरूरत है।
विज्ञापन


मामले की तह तक जाने की कोशिश करेंगे : एसएसपी

एसएसपी ट्रैफिक एजाज भट ने कहा कि शुरुआती जांच में चालक की मौत कार्डियो-पल्मोनरी अरेस्ट के कारण होने का पता चल रहा है। संभवता कोई अंतर्निहित बीमारी रही होगी। हम भी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस रिपोर्ट के बाद ही असल वजह स्पष्ट हो पाएगी। लापरवाही या तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की कोई सूचना नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि हादसा चालक के बेहोश हो जाने के कारण हुआ। हम पूरी जांच कर मामले की तह तक जाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें