फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा 2026 : यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर पर्यटन विभाग के निदेशक सैयद कमर सज्जाद ने सोमवार को श्रीनगर के नौगाम स्थित टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर (टीआरसी) का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सामान्य पर्यटकों के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा 2026 के यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

दौरे के दौरान संयुक्त निदेशक पर्यटन कश्मीर वसीम राजा और सहायक निदेशक पर्यटन निसार अहमद भी निदेशक के साथ मौजूद रहे। निदेशक ने पर्यटन एस्टेट सह फैसिलिटेशन सेंटर का विस्तृत दौरा किया और ट्रेन से श्रीनगर पहुंचने वाले पर्यटकों व यात्रियों के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं की गहन समीक्षा की।
उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नौगाम टीआरसी पर आने वाले सभी पर्यटकों और यात्रियों को हर संभव सुविधा और सुगमता उपलब्ध कराई जाए। विशेष रूप से श्री अमरनाथ जी यात्रा के मद्देनजर टीआरसी नौगाम के प्रवेश द्वार पर तत्काल सूचना एवं सहायता काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए गए ताकि यात्री और पर्यटक घाटी में उपलब्ध विभिन्न पर्यटन सुविधाओं एवं सेवाओं की सटीक जानकारी और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें