श्रीनगर। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 14वीं बटालियन, एसएसबी नागाम की ओर से जवाहर नगर भाजपा कार्यालय के सामने मंगलवार को एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। असिस्टेंट कमांडेंट राजीव तिवारी ने जवाहर नगर और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से शिविर का लाभ लेने और डॉक्टरों से जांच कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि विशेषकर बुजुर्ग और मौसमी बीमारियों से पीड़ित लोग आगे आएं और निशुल्क उपचार का लाभ लें। भाजपा जम्मू-कश्मीर प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि शिविर में दवाइयां भी दी जाएंगी। संवाद