फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में झेलम नदी में डूबे बच्चे को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र पारिमपोरा में सोमवार को एक फुटब्रिज के पास झेलम नदी में डूबने के बाद दो साल के एक बच्चे को जिंदा बचा लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि बच्चे की पहचान अब्दुल्ला के रूप में हुई है जो फ्रूट मंडी पारिमपोरा के रहने वाले शौकत अहमद का बेटा है। घटना के बाद उसे बच्चों के अस्पताल बेमिना ले जाया गया। साथ आए व्यक्ति के बयान के अनुसार बच्चा पारिमपोरा में एक फुटब्रिज के पास नदी में गिर गया था। एजाज अहमद शेख नाम के एक स्थानीय निवासी ने उसे पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

बचाए जाने के समय बच्चा जिंदा था लेकिन जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया तो उसकी हालत गंभीर बताई गई। अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें