कुलगाम। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए पुलिस ने कुलगाम में सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान चार वाहनों को जब्त कर चार लोगों (चालकों) को गिरफ्तार किया गया। यह अवैध रूप से निकाले गए खनिजों की ढुलाई में शामिल थे। थाना कुलगाम की टीम ने एसएचओ के नेतृत्व में कार्रवाई की। जब्त किए गए चार वाहनों दो ट्रैक्टर, एक टिप्पर और एक डंपर शामिल है। थाना कुलगाम में एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद