फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमर सरकार पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : सतीश शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
-कैबिनेट मंत्री ने पहलगाम का दौरा किया, पर्यटकों और ट्रांसपोर्टरों से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पहलगाम। खाद्य आपूर्ति मंत्री सतीश शर्मा ने विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम का दौरा किया। यहां उन्होंने देशभर से आए पर्यटकों, स्थानीय कारोबारियों और ट्रांसपोर्टरों से बातचीत कर सुविधाओं का जायजा लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, उमर सरकार पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मंत्री ने पर्यटकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और सार्वजनिक शौचालय, पार्किंग व अन्य इंतजाम देखे। उन्होंने अधिकारियों को साफ-सफाई, सुरक्षा, परिवहन और पर्यटक सेवाओं का स्तर ऊंचा रखने के निर्देश दिए ताकि सैलानियों को बेहतर अनुभव मिले। पर्यटकों से बातचीत में शर्मा ने जम्मू-कश्मीर की खूबसूरती, संस्कृति और मेहमाननवाजी की तारीफ की। उन्होंने घाटी में बढ़ती पर्यटक आमद पर खुशी जताते हुए कहा कि यह दिखाता है कि जम्मू-कश्मीर अब सैलानियों के लिए सुरक्षित और पसंदीदा जगह बन गया है।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार सभी बड़े पर्यटन स्थलों पर ढांचा मजबूत कर रही है। कनेक्टिविटी, सार्वजनिक सुविधाएं और सेवा व्यवस्था सुधारने पर लगातार काम हो रहा है। स्थानीय होटल मालिकों, सेवा प्रदाताओं और व्यापारियों से मिलकर मंत्री ने पहलगाम को देश का प्रमुख पर्यटन स्थल बनाने में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने सभी हितधारकों से तालमेल बनाकर सेवाएं और बेहतर करने को कहा।
विज्ञापन

शर्मा ने स्थानीय ट्रांसपोर्टरों से भी मुलाकात की। ट्रैफिक प्रबंधन और यात्री सुविधाओं पर चर्चा हुई। ट्रांसपोर्टरों ने अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जायज मुद्दों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर परिवहन सेवाओं को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन जम्मू-कश्मीर में रोजगार और आर्थिक तरक्की का बड़ा जरिया है। सरकार की कोशिश है कि पर्यटन विकास पर्यावरण के अनुकूल हो और स्थानीय लोगों को नए अवसर मिलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें