बडगाम। कैबिनेट मंत्री सकीना इत्तू ने शनिवार को बडगाम में पीड़ित परिवार से मुलाकात की। हाल में हुई दुखद घटना के बाद उन्होंने परिवार के प्रति गहरी संवेदना और एकजुटता जताई। इस दौरान उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया।
परिजन से बात करते हुए मंत्री ने घटना पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा, प्रभावित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव मदद दी जाएगी। इत्तू ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में ऐसी हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। दोषियों के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पांपोर से विधायक जस्टिस (सेवानिवृत्त) हसनैन मसूदी और जैनापोरा से विधायक शौकत हुसैन गनी भी मंत्री के साथ मौजूद रहे। संवाहद