श्रीनगर। ट्रेडर्स एसोसिएशन सेंट्रल लाल चौक, श्रीनगर के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अहमद बाबा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारी समुदाय से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उपराज्यपाल के समक्ष रखे। उपराज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल को उनकी बातों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार का आश्वासन दिया। ब्यूरो