फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर हमारे स्वास्थ्य सेवा तंत्र के मुख्य स्तंभ : इत्तू

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सा बिरादरी के प्रति अधिक सम्मान और आभार व्यक्त करने का आह्वान
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की शिक्षा, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने बुधवार को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस के अवसर पर चिकित्सा जगत को बधाई दी। उन्होंने डॉक्टरों के समर्पण, करुणा और निस्वार्थ सेवा के लिए उनके प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।

मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इस राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस पर मैं जम्मू-कश्मीर और पूरे देश के लोगों की सेवा में जुटे हर डॉक्टर के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करती हूं। आपकी अटूट प्रतिबद्धता, करुणा और त्याग हर दिन लोगों का जीवन बचाते हैं और उनमें एक नई उम्मीद जगाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि डॉक्टर न केवल इलाज करने वाले चिकित्सक हैं बल्कि वे हमारे पूरे स्वास्थ्य सेवा तंत्र के मुख्य स्तंभ भी हैं जो अक्सर बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी अथक रूप से काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने आम जनता से भी अपील की कि वे डॉक्टरों को वह सम्मान, विश्वास और आभार दें जिसके वे वास्तव में हकदार हैं और इसी तरह उनकी सेवाओं का सम्मान करें। उन्होंने अपने संदेश के अंत में कहा कि मानवता के प्रति आपके इस समर्पण के लिए हर डॉक्टर को बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी को राष्ट्रीय डॉक्टर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें