फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पहाड़ों पर 38 किमी पैदल चलकर खानाबदोश बच्चों को पिलाई पोलियोरोधी बूंदें

विज्ञापन
विज्ञापन
- राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान के तहत गुरेज के दुर्गम इलाकों में पहुंचे स्वास्थ्य कर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बांदीपोरा। समर्पण की मिसाल पेश करते हुए तीन सदस्यीय स्वास्थ्य टीम ने जिले के गुरेज के दुर्गम पहाड़ों पर लगभग 38 किलोमीटर पैदल चलकर दूरदराज के खानाबदोश समुदायों के बच्चों को पोलियोरोधी बूंदें पिलाईं।
स्वास्थ्य कर्मी बशीर अहमद तेरू, शम्स दीन नासिर और आशा वर्कर रुबीना वैक्सीन कैरियर और जरूरी चिकित्सा सामग्री पीठ पर लादकर दावर से दूरस्थ अल्पाइन घास के मैदान पाटलवान के लिए रवाना हुए जहां गुज्जर और बकरवाल परिवार गर्मियों में अपने मवेशियों के साथ रहते हैं।
विज्ञापन

टीम ने खड़ी पहाड़ी पगडंडियों और पथरीले इलाकों से लगभग 10 घंटे तक पैदल चलकर मौसमी बस्ती तक पहुंच बनाई। वहां रात बिताने के बाद अगले दिन पैदल ही लौटे। इस तरह करीब 38 किलोमीटर का सफर पूरा किया। वहीं टीम ने लगभग 30 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के अलावा टीम ने चिकित्सा शिविर भी लगाया। स्वास्थ्य सुविधाओं से दूर रहने वाले खानाबदोश परिवारों के मरीजों की जांच की, दवाएं बांटी और आम बीमारियों का इलाज किया।
स्वास्थ्य कर्मी बशीर अहमद तेरू ने कहा हम सुबह जल्दी निकले और लगातार लगभग 10 घंटे चले। रास्ता बेहद कठिन था लेकिन हमें पता था कि वहां बच्चे हमारा इंतजार कर रहे हैं। आशा वर्कर रुबीना ने कहा कि ऊंचाई वाले घास के मैदानों में रहने वाले परिवारों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच बहुत कम है, इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों का वहां पहुंचना जरूरी है, बजाय इसके कि वे पोलियो बूंदों के लिए लंबी दूरी तय करें।
विज्ञापन

खानाबदोश समुदाय के सदस्यों ने टीम के प्रयासों के लिए आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि स्वास्थ्य कर्मी उनके बच्चों को टीका लगाने और चिकित्सा सुविधा देने के लिए इतनी कठिन यात्रा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें