फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कुपवाड़ा में स्कूटी फिसलने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में शनिवार को एक सड़क हादसे में 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक की स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई।
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना कुपवाड़ा के रनन इलाके में हुई। घायल युवक की पहचान कुपवाड़ा के क्रालपोरा निवासी फैजान अहमद गाजी के रूप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए जीएमसी हंदवाड़ा ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल रेफर कर दिया।

हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद देर रात को एसएमएचएस अस्पताल में इलाज के दौरान फैजान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें