फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: धुरंधर के गाने पर रील ने बारामुला के छात्र को किया मशहूर

विज्ञापन
रसिक अहमद मीर। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
51वीं कोशिश में मिले 3 करोड़ व्यूज, गांव का लड़का बना म्यूजिक सेंसेशन
विज्ञापन

साकिब नबी
बारामुला। उत्तरी कश्मीर के राफियाबाद के हाचेपोरा गांव का रहने वाला 15 वर्षीय छात्र रसिक अहमद मीर एकाएक सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया है। उसने फिल्म धुरंधर : द रिवेंज की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड की जो वायरल हो गई।
नौवीं कक्षा में पढ़ने वाले रसिक ने बिना किसी स्टूडियो, प्रोफेशनल सेटअप या महंगे माइक्रोफोन के सिर्फ स्मार्टफोन की मदद से एक कवर सांग रिकॉर्ड कर इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जो अब वायरल हो चुका है। मजेदार बात यह है कि यह वीडियो उसकी 51वीं कोशिश थी जबकि इससे पहले उसकी लगभग 50 रील्स को लोगों ने लगभग नजरअंदाज कर दिया था।इस बार किस्मत ने उसका साथ दिया और यह साधारण सा कवर सांग सोशल मीडिया पर चार्टबस्टर बन गया। अब तक इस वीडियो को 3 करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

रसिक की लोकप्रियता तब और बढ़ गई जब इस वीडियो में इस्तेमाल हुआ गाना बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का ट्रैक बताया गया। इसके बाद मशहूर पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने भी उसकी पोस्ट पर कमेंट किया जिससे वह और चर्चा में आ गया। रसिक ने बताया कि उसे इस सफलता की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती रील्स को नजरअंदाज किए जाने के बावजूद उसने हार नहीं मानी और लगातार कोशिश करता रहा।
इंडियन आइडल पर परफॉर्म करना चाहता है
उसके मुताबिक उसकी इस सफलता में सबसे बड़ा योगदान उसके बड़े भाई का रहा जिसने सबसे पहले उसकी गायन प्रतिभा को पहचाना और उसे सोशल मीडिया पर वीडियो डालने के लिए प्रेरित किया। रसिक ने कहा कि यह सफलता अचानक मिली है और लोग अब उसके परिवार से भी संपर्क कर रहे हैं। हालांकि उसने स्पष्ट किया कि उसकी पहली प्राथमिकता पढ़ाई है लेकिन संगीत उसका जुनून बना रहेगा। उसने अपना सपना साझा करते हुए कहा कि वह भविष्य में भारत के बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म इंडियन आइडल पर परफॉर्म करना चाहता है। दूरदराज गांव से आने वाले इस छात्र के पास न तो संगीत की औपचारिक ट्रेनिंग है और न ही संसाधन लेकिन उसकी मेहनत और जुनून ने उसे सोशल मीडिया पर एक नई पहचान दिला दी है।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने बॉलीवुड को कश्मीर में उड़ान भरने के लिए दिए पंख
एक लंबे अंतराल के बाद एलजी मनोज सिन्हा के नेतृत्व में मोदी सरकार ने एक बार फिर बॉलीवुड को कश्मीर में उड़ान भरने के लिए पंख दिए हैं। पिछले पांच सालों में सिनेमा हॉल के फिर से खुलने से लेकर घाटी में फिल्मों की शूटिंग फिर से शुरू होने तक यह रिश्ता एक बार फिर ताजा हो गया है। पिछले साल यह रिश्ता नई ऊंचाइयों पर पहुंच गया जिसका श्रेय कश्मीर के दो नए संगीतकारों फहीम अब्दुल्ला और अरसलान निजामी को जाता है। इन्होंने मोहित सूरी की फिल्म सैयारा में अपने रोमांटिक गाने से पूरे देश का दिल जीत लिया। इस गाने ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी और दुनिया भर में करोड़ों की कमाई की। अब एक ऐसे गांव से जहां कोई संगीत स्कूल नहीं है। नौवीं क्लास का एक लड़का जिसके वीडियो को तीन करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है, इस कहानी में अपना एक नया अध्याय जोड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें