फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 10 साल में सबसे ज्यादा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
- इस सप्ताह मौसम सूखा रहने का पूर्वानुमान, अगले सप्ताह हो सकती है हल्की बर्फबारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। फरवरी माह में श्रीनगर में गर्मी का 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वर्ष 2016 के बाद से फरवरी में यह सबसे ज्यादा तापमान है। इससे पहले 24 फरवरी 2016 को 20.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
गुलमर्ग में 11.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इससे पहले 11 फरवरी 1993 को 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। काजीगुंड में 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि अब तक का सबसे अधिक है। इससे पहले 28 फरवरी 2020 को 20.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया था। कोकरनाग में अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री दर्ज किया गया। यहां 29 फरवरी 2016 को यह तापमान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9.2 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 10.9 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम है।
पहलगाम में अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 9.0 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 9.6 डिग्री अधिक है, वहीं न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। अधिकतम तापमान कुपवाड़ा में 19.8 डिग्री, जम्मू में 26.2 डिग्री, बनिहाल में 21.8 डिग्री, बटोत में 20.2 डिग्री, भद्रवाह में 19.0 डिग्री, कटड़ा में 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


फिलहाल नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 21 से 24 फरवरी को मौसम आमतौर पर सूखा रहेगा। 25 से 26 फरवरी को हल्के बादल छाए रहेंगे। 27-28 फरवरी को थोड़े से बादल छाए रहेंगे। 28 की रात तक ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी होगी। 1-3 मार्च को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और ऊंचाई वाले कुछ इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 4-7 मार्च को हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें