फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: मध्य शीतकाल में मुगल रोड यातायात के लिए खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (बीआरओ) की टीमों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 701ए (पीर की गली) पर मध्य-शीतकाल में बर्फ हटाने का कार्य पूरा कर लिया है। प्रोजेक्ट संपर्क की टीमों ने बफलियाज़ से पीर की गली तक और प्रोजेक्ट बीकन की टीमों ने शोपियां से पीर की गली तक 20 फरवरी 2026 को यह कार्य सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह पहली बार है जब इस सड़क को सर्दियों के बीच में खोला गया है। सड़क उद्घाटन के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के महानिदेशक वीके राजावत, प्रोजेक्ट संपर्क और बीकन के मुख्य अभियंता सहित अन्य अधिकारी पीर की गली पर मौजूद थे।
विज्ञापन


महानिदेशक राजावत ने अत्यंत कठिन मौसम में बर्फ हटाने के अभियान में शामिल सभी रैंकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएच-701ए के चौड़ीकरण के लिए रूट रेकी और योजना भी प्रगति पर है तथा इसमें उल्लेखनीय प्रगति हुई है। अपने दौरे के दौरान राजावत ने एनएच-144ए के सभी पैकेजों में कार्य की प्रगति की समीक्षा की और कार्यों को तेज करने तथा शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। एनएच-701ए (मुगल रोड) पर बर्फ हटाने का अभियान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है और सड़क अब यातायात के लिए सुरक्षित है। हालांकि, कुछ संवेदनशील स्थानों पर आसपास की पहाड़ी ढलानों पर अभी भी बर्फ जमा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें