फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बाजारों में जांच अभियान तेज, उल्लंघन करने वालों को जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
कुपवाड़ा। रमजान के पवित्र महीने के मद्देनजर डीसी के निर्देश पर जिले की विभिन्न तहसीलों में व्यापक बाजार जांच अभियान चलाए गए। इन अभियानों का उद्देश्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों और गुणवत्ता की सख्त निगरानी सुनिश्चित करना था। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वालों को जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

शहर में तहसीलदार नियाज अहमद भट ने एक व्यापक निरीक्षण टीम का नेतृत्व किया जिसमें फूड सेफ्टी विभाग, पुलिस और नगरपालिका के अधिकारी शामिल थे। टीम ने कई दुकानों और प्रतिष्ठानों की गहन जांच की जिसमें प्रदर्शित दर सूचियों, निर्धारित कीमतों का पालन, गुणवत्ता मानकों और नियमों के अनुपालन की जांच शामिल थी। निरीक्षण के दौरान सब्जियों का समाप्त हो चुका स्टॉक पूरा करने के लिए कहा गया।
इसके अतिरिक्त सार्वजनिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तेल को जब्त कर मौके पर नष्ट कर दिया गया। उल्लंघनकर्ताओं पर तीन हजार का जुर्माना भी लगाया गया। वहीं यह जांच अभियान हंदवाड़ा में भी चलाया गया जिसमें हंदवाड़ा शहर, मगाम, लंगेट और जाचलदारा शामिल रहे। जांचलदारा में कुल 1,650 और हंदवाड़ा शहर में 3,800 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें