फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: रैनावारी क्राल्यार में आग से तीन आवासीय और व्यावसायिक इमारतें जलीं

विज्ञापन
श्रीनगर के रैनावारी में लगी आग से जली स्कूटी। संवाद
विज्ञापन
मध्यरात्रि आग ने रैनावारी क्राल्यार में तीन आवासीय-सह-व्यावसायिक इमारतों को किया राख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। रैनावारी के क्राल्यार इलाके में वीबी कॉलेज के निकट मध्यरात्रि के समय भीषण आग लग गई। इससे तीन आवासीय व व्यावसायिक इमारतें और एक दुकानें जल गईं। इनमें दो तीन मंजिला इमारतें एल-आकार में जुड़ी हुई थीं जबकि तीसरी एक मंजिला दुकान थी। साथ ही एक स्कूटी (जेके01बीबी-8501) भी आग की चपेट में आ गई।
अधिकारियों के अनुसार राज्य अग्निशमन नियंत्रण कक्ष, बटमालू को आग की सूचना मिलते ही रैनावारी फायर स्टेशन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इलाके की अत्यधिक भीड़भाड़ वाली संकरी गलियों को देखते हुए बाबदेम्ब, मुख्यालय, गौकदल, सैयद हामिद पोरा, महाराज गंज, नौशहरा और हजरतबल फायर स्टेशनों से अतिरिक्त दमकल गाड़ियां और कर्मचारी बुलाए गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचकर अग्निशमन कर्मियों ने पाया कि इमारतें पूरी तरह आग की लपटों में घिरी हुई थीं। कई घंटों की लगातार मेहनत और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में काम करते हुए अग्निशमन दल ने आग पर काबू पा लिया और इसे साथ लगती इमारतों तक फैलने से रोक दिया। इसमें तीन मंजिला आवासीय परिसर और व्यावसायिक इमारत की छत, पहली और दूसरी मंजिल जल गई। स्टील ट्रंक की दुकान और इलेक्ट्रिक की दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। दूसरी तीन मंजिला आवासीय-सह-व्यावसायिक इमारत, छत और दूसरी मंजिल गंभीर रूप से जल गई। निचली मंजिल पर किराना दुकान और सब्जी की दुकानें प्रभावित हुईं। तीसरी एक मंजिला संरचना, ब्रेड बनाने वाली दुकान वाली इमारत आग से बुरी तरह जल गई।
विज्ञापन

यह ऑपरेशन एडीजीपी फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज अलोक कुमार के समग्र पर्यवेक्षण में किया गया जबकि मौके पर डिप्टी डायरेक्टर एफएंडईएस कमांड श्रीनगर डॉ. मीर अकीब हुसैन और मोबिलाइजिंग ऑफिसर एजाज अहमद शाह ने कमान संभाली। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और इसकी जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें