पुलवामा में लगा पुलिस का जनता दरबार। स्रोत पुलिस
- फोटो : संवाद
पुलवामा। एसएसपी तनुश्री की अध्यक्षता में सांगरवानी में खुले दरबार का आयोजन किया गया। दरबार में विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं बताईं। एसएसपी ने इन्हें जल्द हल करने का आश्वासन दिया।
दरबार में गुज्जर समुदाय के लोगों ने जो नामबलान क्षेत्र में अपने डोको की मौसमी प्रवास की तैयारी कर रहे थे, ने डोकों के सत्यापन से संबंधित समस्याएं उठाईं। एसएसपी ने प्रक्रिया को समय पर पूरा करने का आश्वासन दिया। आतंकवाद पीड़ितों के परिवारों ने भी लंबित एसआरओ मामलों के बारे में चिंता व्यक्त की। एसएसपी ने आश्वासन दिया कि इस मामले को जल्दी समाधान के लिए उच्च अधिकारियों के पास उठाया जाएगा। एसएसपी ने जोर दिया कि पुलिस जनता के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ी है और न्याय तथा रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े सभी मुद्दों को बिना भेदभाव के संबोधित किया जाएगा। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि नशे का दुरुपयोग युवाओं और समाज को प्रभावित करने वाला गंभीर सामाजिक मुद्दा है। माता-पिता, शिक्षकों और समुदाय की सामूहिक जिम्मेदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। संवाद