फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में सुबह छाए बादल, दोपहर बाद हुई बारिश

विज्ञापन
श्रीनगर में बारिश के दौरान लोग। संवाद
विज्ञापन
- मौसम में 20 अप्रैल तक रहेगा उतार-चढ़ाव, आज शाम पड़ सकती हैं हल्की बौछारें
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पश्चिमी विक्षोभ का असर घाटी में लगभग खत्म हो चुका है। शनिवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। दोपहर के बाद देर शाम तक बारिश हुई। इससे दिन का तापमान तो गिरा लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया।
मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल शाम को छिटपुट जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 20 अप्रैल तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा, अगले पांच दिन दिन और रात दोनों का तापमान बढ़ेगा। शनिवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन दोपहर के समय इक्का-दुक्का जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 13-14 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा। 15 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा लेकिन दोपहर के समय इक्का-दुक्का जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। 16-17 अप्रैल को आम तौर पर बादल छाए रहेंगे। दोपहर के बाद और शाम के समय कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। 18-20 अप्रैल को आम तौर पर मौसम सूखा रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें