फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में नशा तस्करी के आरोपी की अचल संपत्ति जब्त

विज्ञापन
शोपियां में जब्त की नशा तस्कर की संप​त्ति। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में पुलिस ने सोमवार को नशे की तस्करी से कमाई गई अचल संपत्ति जब्त की। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दाचू जैनापोरा के रहने वाले शौकत अहमद डार की 10,00,000 की अचल संपत्ति को जब्त की गई है।
उन्होंने बताया कि सर्वे नंबर 62 के तहत आने वाली 10 मरला की इस संपत्ति की पहचान नशीले पदार्थों के अवैध व्यापार से हुई कमाई से खरीदी गई संपत्ति के रूप में की गई थी। जैनापोरा पुलिस स्टेशन की दर्ज एफआईआर के संबंध में उक्त संपत्ति को जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि कार्रवाई विशेष गठित पुलिस टीम व कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई ताकि सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि शोपियां पुलिस नशे के खतरे को जड़ से खत्म करने के अपने पक्के इरादे को दोहराती है जिसके तहत अपराधियों और अवैध गतिविधियों से अर्जित उनकी वित्तीय संपत्तियों, दोनों को निशाना बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें