फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: श्रीनगर में नशा तस्कर का एक करोड़ का मकान कुर्क

विज्ञापन
श्रीनगर में पुलिस ने की संप​त्ति जब्त। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को नशा तस्कर पर पड़ी कार्रवाई की है। श्रीनगर के वांटपोरा निवासी बासित बिलाल डार का करीब एक करोड़ की कीमत का दो मंजिला मकान कुर्क किया है। ये मकान आठ मरला भूमि पर बना है।
पुलिस जांच में यह साबित हुआ कि आरोपी बासित ने यह संपत्ति नशीले पदार्थों की तस्करी से कमाए गए अवैध पैसों से बनाई थी। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-एफ के तहत मकान को कुर्क करने की प्रक्रिया पूरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बासित के खिलाफ श्रीनगर के नौहट्टा और सफाकदल पुलिस थानों में नशा तस्करी के गंभीर मामले दर्ज हैं। वह पिछले काफी समय से पुलिस की रडार पर था।
कुर्की की कार्रवाई दो स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी की गई। अब आरोपी इस घर को न तो बेच सकता है, न किराए पर दे सकता है और न ही किसी को ट्रांसफर कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें