फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: भाजपा ने की केंद्रीय बजट की तारीफ, बताया विकास-उन्मुखी

विज्ञापन
श्रीनगर के टैगोर हॉल में बजट देखते भाजपा नेता और कार्यकर्ता। अमर उजाला - फोटो : लालगंज बाईपास ​स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहा मरम्मत का कार्य।
विज्ञापन
- टैगोर हॉल सहित पूरे कश्मीर में दिखाया गया सजीव प्रसारण, 43,290 करोड़ रुपये के आवंटन का किया स्वागत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। स्थानीय भाजपा इकाई ने रविवार को पेश किए केंद्रीय बजट 2026-27 की तारीफ करते हुए इसे विकास उन्मुखी बताया। श्रीनगर के टैगोर हॉल, बारामुला, गांदरबल, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा और बांदीपोरा के पार्टी कार्यालय सहित कई जगह केंद्रीय बजट को सामूहिक रूप से सुनने और उस पर चर्चा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस कार्यक्रम में भाजपा नेता और कार्यकर्ता, व्यापारी, सिविल सोसायटी के सदस्य और आम नागरिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बारामुला में राज्य बीजेपी प्रवक्ता मंजूर भट्ट ने मुख्य अतिथि के तौर पर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर वरिष्ठ बीजेपी नेता एमएम वार और जिला अध्यक्ष बारामूला गुलाम हसन डार भी मौजूद थे। जम्मू और कश्मीर के लिए 43,290.29 करोड़ रुपये के आवंटन का स्वागत करते हुए मंजूर भट्ट ने बजट को विकास-उन्मुख, जन-केंद्रित और विकास-संचालित बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बढ़े हुए आवंटन से सड़कों, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, पीने के पानी और शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर से संबंधित परियोजनाओं में तेजी आएगी, साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। यह बढ़ा हुआ आवंटन जमीनी स्तर पर बड़ा बदलाव लाएगा। विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ेंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। केंद्र सरकार से लगातार मिल रहे समर्थन के कारण जम्मू और कश्मीर एक मजबूत विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन

केंद्रीय बजट को संतुलित और दूरदर्शी रोडमैप बताते हुए भाजपा नेताओं ने समाज के हर वर्ग के लाभ के लिए सभी कल्याणकारी और विकास योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें