फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो प्रसारित करने पर एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बडगाम पुलिस ने चाडूरा इलाके में सोशल मीडिया पर भड़काऊ और अपुष्ट वीडियो प्रसारित करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना चाडूरा को सूचना मिली थी कि सुहैल अहमद भट निवासी कुठीपोरा चाडूरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मध्य पूर्व की मौजूदा स्थिति से जुड़े हालिया विरोध प्रदर्शन से संबंधित कुछ वीडियो अपलोड किए थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस तरह की सामग्री के प्रसार से अनावश्यक दहशत फैलने, सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने और सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका रहती है। इस संबंध में थाना चाडूरा में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें