फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अवैध खनन पर कार्रवाई, जेसीबी, डंपर सहित 12 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुलगाम। डीसी अथर आमिर के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी (डीएमओ) डार खुर्शीद ने शुक्रवार को टीम के साथ मिलकर कई स्थानों पर छापे मारे। इस दौरान बिना अनुमति के उपयोग की जाने वाली मशीनरी जिसमें जेसीबी खोदाई मशीन के अलावा डंपर और ट्रैक्टर सहित 12 वाहनों को जब्त किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कहा कि भूविज्ञान और खनन विभाग ने वाहनों की जीपीएस ट्रैकिंग और खनन स्थलों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी के चलते अवैध खनन पर काफी हद तक अंकुश लगा है। विभाग की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई के दौरान जब्तियों से लेकर जुर्माना तक लगाए गए। इससे जिले में अवैध खनन नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। डीएमओ कुलगाम डॉ. खुर्शीद ने बताया कि डीसी के दिशा-निर्देश पर विभाग की ओर से अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें