फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: बुलेवार्ड रोड पर चलती मोटरसाइकिल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

विज्ञापन
बुलेवार्ड रोड पर दौड़ती मोटरसाइकिल में अचानक लगी आग, तकनीकी खराबी बताई जा रही कारण - फोटो : samvad
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। मशहूर बुलेवार्ड रोड पर शुक्रवार दोपहर एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग भड़क उठी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहन रुक गए और धुएं का गुबार उठने लगा। नजदीकी फायर स्टेशन से तुरंत दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कुछ ही मिनटों में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
विज्ञापन

फायरमैनों ने उपकरणों की मदद से गाड़ी को ठंडा किया। गनीमत रही कि आग फैलने से पहले ही काबू कर ली गई और कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। शेरे-कश्मीर अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) के पास जिस समय हादसा पेश आया, बाइक जेके01एवी-9951 पंपोर के वुयेन निवासी जीशान मुदासिर डार चला रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मोटरसाइकिल में तकनीकी खराबी के कारण आग लगी। मोटरसाइकिल को काफी नुकसान पहुंचा है लेकिन आसपास की कोई अन्य गाड़ी या संपत्ति को नुकसान नहीं हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग लगने के सटीक कारण के लिए गहन जांच की जा रही है लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कोई जान-माल का अतिरिक्त नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें