फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में सेब के बाग में बना नशे का भूमिगत ठिकाना ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
- 28.968 किलो भांग पाउडर बरामद, आरोपी मौके पर गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शोपियां। नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत पुलिस ने पाशपोरा कीगाम में सेब के बाग में बने भूमिगत नशे के ठिकाने का पर्दाफाश कर 28.968 किलो भांग पाउडर बरामद किया है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि पाशपोरा कीगाम निवासी मोहम्मद इकबाल भट ने अपने सेब के बाग में जमीन के नीचे नशीले पदार्थों को छिपा रखा है। सूचना पर पुलिस पोस्ट कीगाम की टीम ने तुरंत छापा मारा। तलाशी के दौरान जमीन के नीचे बने ठिकाने से 28.968 किलो भांग पाउडर बरामद हुआ।
विज्ञापन

इस संदर्भ में पुलिस ने शोपियां थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। इस अवैध धंधे से जुड़े आगे-पीछे के लिंक और अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने नशा मुक्त समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने इलाके में नशा तस्करी या नशे के इस्तेमाल की कोई भी सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें