फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: सुबह तेज धूप से बढ़ा दिन का पारा, शाम को आंधी-बारिश ने बढ़ाई मुसीबत

विज्ञापन
विज्ञापन
-श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में वीरवार को सुबह से तेज धूप रही। दोपहर बाद बादल छाए और आंधी चलने लगी। शाम करीब 5 बजे हल्की बारिश ने थोड़ी राहत पहुंचाई। कुलगाम और शोपियां सहित कुछ जगह बारिश के साथ ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.9 डिग्री अधिक है। कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक है।
विज्ञापन

पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 12 जून को जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय जम्मू के मैदानी इलाकों में भी बारिश का एक दौर हो सकता है। कुछ जगहों पर थोड़ी देर के लिए भारी बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

13 जून को जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में, खासकर दोपहर या शाम को, गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। 14 से 17 जून तक जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में दोपहर बाद या शाम को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। गरज के साथ होने वाली बारिश आमतौर पर कुछ घंटों तक ही रहती है और कभी-कभी इसके साथ ओले गिर सकते हैं और तेज हवा चल सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें