फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: चीनी नागरिक की हिरासत के बाद पुलिस अलर्ट, गैर-पंजीकृत ठिकानों पर छापेमारी जारी

Wed, 10 Dec 2025 12:21 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में पुलिस ने चीनी नागरिक हू कोंगताई की हिरासत के बाद गैर-पंजीकृत होटल, होमस्टे और हाउसबोटों की जांच दूसरे दिन भी जारी रखी। पुलिस ने विदेशी सैलानियों की जानकारी जुटाने के लिए दस्तावेज और फॉर्म सी की मांग की, लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई का अलर्ट जारी किया।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : निकिता गुप्ता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीनी नागरिक के बिना अनुमति कश्मीर व लद्दाख के संवेदनशील इलाकों में जाने और श्रीनगर की गैर पंजीकृत होटल में ठहरने के बाद पुलिस जांच में जुटी है। मंगलवार को भी जांच अभियान जारी रहा। इससे पहले सोमवार को पुलिस ने बिना कागजी कार्यवाही विदेशियों को ठहराने पर 10 होटलों, होमस्टे और हाउसबोट पर कार्रवाई की थी।

विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिलेभर में पुलिस ने होटलों, होमस्टे और हाउसबोट की जांच कर रही है। होटलों के दस्तावेज और श्रीनगर में ठहरे विदेशी नागरिकों की जानकारी ली गई है। सोमवार को पुलिस की कार्रवाई के बाद कई होटलों, होमस्टे और हाउसबोट मालिकों ने थानों में फॉर्म सी दाखिल कर अपने यहां ठहरे विदेशी सैलानियों की जानकारी दी थी।

अधिकारी का कहना है कि अभी जिन होटलों, होमस्टे और हाउसबोट वालों ने फॉर्म सी नहीं दिया है वह जमा करा दें। जांच में लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी। बता दें कि सेना की ओर से इंटरनेट पर पकड़ी गई एक असमान्य बातचीत के बाद कश्मीर में सुरक्षा एजेंसियों ने चीनी नागरिक हू कोंगताई को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी थी।

यह खबर भी पढ़ें: Srinagar: चीनी नागरिक का फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजा, फोन हिस्ट्री में मिली सीआरपीएफ और अनुच्छेद 370 की खोज

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने सोमवार को इन होटलों और होमस्टे पर की थी कार्रवाई
अधिकारी के अनुसार पुलिस ने सोमवार को लाल बाजार में आईएमवाई होम स्टे, निशात इलाके में मोहम्मद अशरफ जरगर के होम स्टे, हाउस बोट फ्लोटिंग कैसल, बेस्ट व्यू, क्रिस्टल पैलेस और लेक पैलेस के अलावा राजबाग इलाके में होटल ब्लॉसम, होटल ग्रैंड एमएस और होटल गोल्डन फॉरेस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थीं।

यह खबर भी पढ़ें: Jammu Kashmir: चीनी नागरिक बिना अनुमति घूमते हुए गिरफ्तार, फोन हिस्ट्री में मिली संवेदनशील जगहों की जानकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें