फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: गुलमर्ग में पुलिस ने की आपदा की संयुक्त तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बारामुला। पुलिस की ओर से गुलमर्ग में एक संयुक्त आपदा तैयारी और सुरक्षा प्रतिक्रिया अभ्यास आयोजित किया। ये नियमित सुरक्षा तैयारियों और सार्वजनिक सुरक्षा उपायों का हिस्सा है। यह अभ्यास केवल सुरक्षा व्यवस्था व आपदा तैयारी के उद्देश्य से किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस अभ्यास के दौरान प्रतिक्रिया तंत्र और भाग लेने वाली एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल का मूल्यांकन करना, सुरक्षा कर्मियों को क्षेत्र पर नियंत्रण, नियमित जांच और आसपास के क्षेत्र में लोगों की सहायता जैसी गतिविधियों को करते हुए देखा जा सकता है। स्थानीय लोगों को सलाह दी जाती है कि वे घबराएं नहीं, सभी आवश्यक सेवाएं, पर्यटन से संबंधित गतिविधियां और दिन-प्रतिदिन का जीवन सामान्य रूप से जारी रहेगा। उन्होंने नागरिकों और पर्यटकों से अनुरोध है कि वे सुरक्षा कर्मियों के साथ सहयोग करें। वहीं इस संयुक्त अभ्यास में पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और बीएसएफ के जवान व अधिकारी शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें