अवंतिपोरा। पुलिस ने एक बच्चे के साथ कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद पॉक्सो अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार शिकायत प्राप्त होते ही थाना अवंतिपोरा में एफआईआर दर्ज कर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई। निर्धारित प्रक्रिया के तहत मामले की जानकारी तत्काल चाइल्ड वेलफेयर कमेटी पुलवामा को भी दी गई। पुलिस टीम ने पीड़ित बच्चे का मेडिकल परीक्षण करवाया तथा सभी आवश्यक कानूनी और प्रक्रियागत औपचारिकताएं पूरी कीं। जांच के दौरान मेडिकल साक्ष्य भी एकत्र कर सुरक्षित रखे गए हैं।
पुलिस ने आरोपी की पहचान शाकिर अहमद बांधा निवासी डेंजरपोरा, अवंतिपोरा के रूप में की है। मामले की आगे की जांच जारी है। पुलिस ने कहा है कि बच्चों के खिलाफ अपराधों के मामलों में कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवाद