फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: देवसर में विधायक ने रखी 3.10 करोड़ की दो परियोजनाओं की आधारशिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। विधायक देवसर पीरजादा फिरोज अहमद शाह ने आरएंडबी के एईई देवसर और एमसी के कार्यकारी अधिकारी के साथ सोमवार को 3.10 करोड़ रुपये की प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की आधारशिला रखी।
विज्ञापन

इन परियोजनाओं में 2.6 करोड़ रुपये की नाली प्रणाली और 56 लाख रुपये की लागत से देवसर का सुसज्जीकरण शामिल है जिनका उद्देश्य नागरिक सुविधाओं में सुधार और शहर की समग्र सूरत को बेहतर बनाना है। विधायक ने बताया कि ये कार्य निवासियों की लंबित मांग थी जिसे अब पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं को उनकी व्यक्तिगत निगरानी के तहत तेजी से लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों जैसे देवसर को पिछड़े क्षेत्र का दर्जा मिलना चाहिए क्योंकि लगभग 80 प्रतिशत आबादी बीपीएल श्रेणी में आती है। आगामी बजट लोगों के लिए कई घोषणाओं व लाभ लेकर आएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें