फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पहलगाम में सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुए एक सड़क हादसे में दो पर्यटकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। जिस गाड़ी में पर्यटक सफर कर रहे थे वह सड़क से फिसलकर एक खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा पहलगाम से अरु जाते समय मंडलन में हुआ। गाड़ी (जेके21ए-0379) दुर्घटना का शिकार हुई। उन्होंने बताया कि एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए।
घायलों में से एक ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान गुजरात के रहने वाले बाविन भावसार और उनकी पत्नी अविन भावसार के रूप में हुई है। घायलों में नैना (अशोक भाई की पत्नी), अशोक व नैना दोनों गुजरात के रहने वाले और रईस अहमद भट निवासी पहलगाम को इलाज के लिए जीएमसी अनंतनाग रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस ने इस घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें