शोपियां के जैनापोरा में पीडीपी का कार्यक्रम। संवाद
शोपियां। जैनापोरा में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शनिवार को जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अगुवाई पूर्व विधायक एजाज अहमद मीर ने की। इस दौरान उन्होंने अपने आवास पर स्थानीय निवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवादात्मक बैठक की।
कार्यक्रम में आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न जन मुद्दों तथा समस्याओं को उठाया। इस बातचीत का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर की परेशानियों को समझना, आम लोगों के साथ संवाद को मजबूत करना और क्षेत्र की जरूरतों को जानना रहा।
इस मौके पर मीर ने कहा कि लोगों के साथ लगातार जुड़े रहना बेहद जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम सीधे संवाद का बेहतर मंच प्रदान करते हैं जहां जनता अपनी समस्याएं खुलकर सामने रख सकती है। उन्होंने आश्वासन दिया कि लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से रखा जाएगा।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी क्षेत्र में पार्टी की जड़ों को और मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियानों को तेज करने की आवश्यकता पर जोर दिया। संवाद