शोपियां में पीडीपी की बैठक। संवाद
शोपियां। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शोपियां स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में इंचार्ज राजा वहीद की निगरानी में हुई। इस दौरान संगठन को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने तथा आम लोगों से जुड़े अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनने और उन्हें पार्टी मंच पर प्रभावी ढंग से उठाने पर जोर दिया। साथ ही आगामी राजनीतिक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को तेज करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए पार्टी को गांव-गांव तक मजबूत किया जाएगा ताकि लोगों की आवाज को प्रभावी तरीके से उठाया जा सके। संवाद