फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: टीटवाल में शारदा मंदिर पहुंचे पीडीपी नेता मुंतजिर

विज्ञापन
कुपवाड़ा की टीटवाल स्थित शारदा मंदिर पहुंचे विधायक बड़गांव आगा मुंतज़िर मेहदी। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
कुपवाड़ा। पीडीपी विधायक आगा सैयद मुंतजिर मेहदी ने शनिवार को नियंत्रण रेखा के पास स्थित शारदा मंदिर टीटवाल का दौरा किया। मंदिर पहुंचने पर उनका स्वागत रविंदर पंडिता, अयाज खान, महावीर ठुस्सू और अन्य लोगों ने किया। इस दौरान उन्होंने क्रॉसिंग ब्रिज का भी निरीक्षण किया। विधायक मेहदी ने शारदा पीठ (पीओके) को फिर से खोलने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी पीडीपी के चुनावी घोषणा पत्र का भी हिस्सा रहा है। इससे पहले एसकेएयूएसटी कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों का एक बड़ा समूह भी शारदा मंदिर पहुंचा। यहां उन्हें इस ऐतिहासिक धरोहर के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन




रविंदर पंडिता ने छात्रों को मंदिर और गुरुद्वारा परिसर के महत्व से अवगत कराया। छात्रों ने इस धरोहर में गहरी रुचि दिखाई। शारदा मंदिर परिसर भारत के अंतिम गांव में स्थित एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और धार्मिक स्थल माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें