फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पंपोर के पास दो वाहनों की टक्कर, चार पर्यटक घायल

विज्ञापन
पुलवामा में हुए हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंपोर। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पंपोर के पास दो वाहनों की टक्कर में चार पर्यटक घायल हो गए। घायलों का एसएमएचएस अस्तपाल में उपचार चल रहा है। जख्मी तीन पर्यटक उदयपुर और जबलपुर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पंपोर के गलंदर क्षेत्र में एक एर्टिगा और जाइलो गाड़ी की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों में सवार चार पर्यटक घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। घायल लोगों को इलाज के लिए पंपोर अस्पताल में पहुंचाया गया। उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों की पहचान जाइलो चालक मदन लाल (49) निवासी उदयपुर, एर्टिगा चालक गोधराज (53) निवासी प्रेम नगर जम्मू, अर्श जैन (46) निवासी जबलपुर मध्य प्रदेश, शिल्पा जैन (42) पत्नी अर्श जैन निवासी जबलपुर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएचएस अस्तपाल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें