अनंतनाग। अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस स्टेशन डूरू की एक टीम ने तड़के सुबह नियमित गश्त के दौरान दो ट्रैक्टरों को रोका जो अवैध रूप से निकाले गए खनिज पदार्थों की ढुलाई करते पाए गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों ट्रैक्टरों को मौके पर ही जब्त कर लिया। अनंतनाग पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद