फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: कलाकारों ने कैनवस पर उतारी ट्यूलिप गार्डन की बहार

विज्ञापन
एमएससीबीएमसी ट्रस्ट और पेट्रोनेट एलएनजी की राष्ट्रीय कला कार्यशाला। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
श्रीनगर। मास्टर संसार चंद बारू मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट, पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड के सहयोग से श्रीनगर में रविवार को जश्न-ए-बहार के तहत राष्ट्रीय कला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलाकारों ने ट्यूलिप गार्डन का भी दौरा किया और सुंदर चित्र बनाकर कैनवस पर बहार उतार दी।
विज्ञापन

इस आयोजन में सूरज कुमार (दिल्ली), सचिन नायक झा (दिल्ली), जावेद इकबाल (कश्मीर), जरगर जहूर (कश्मीर), शर्मिला शर्मा (दिल्ली), सैयद मुर्तजा (कश्मीर), विजयलक्ष्मी दीपक मेर (महाराष्ट्र), संदीप अहेर (महाराष्ट्र) और साहिल अहमद माकन (कश्मीर) आदि कलाकारों ने हिस्सा लिया।
इस कार्यशाला का मुख्य आकर्षण कलाकारों का श्रीनगर के मशहूर ट्यूलिप गार्डन का दौरा रहा। यहां उन्होंने वसंत ऋतु में खिले फूलों के बीच कैनवस पर लाइव चित्र बनाए। रंग-बिरंगे ट्यूलिप के खेतों और जबरवान की सुरम्य पहाड़ियों से घिरे कलाकारों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रकृति के जीवंत रंगों, उसकी समरूपता और शांति को अपने चित्रों में उतारा।
विज्ञापन


विस्तृत प्राकृतिक दृश्यों से लेकर अमूर्त कलाकृतियों तक, इन चित्रों ने कश्मीर की वसंत ऋतु के आकर्षण और इस क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को खूबसूरती से दर्शाया। पूरी तरह से खिले हुए ट्यूलिप गार्डन ने एक प्राकृतिक स्टूडियो का काम किया जिसने भाग लेने वाले कलाकारों को असीम प्रेरणा प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें