फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: चित्रकला में रुतबा और वाद-विवाद में शुभना अव्वल

विज्ञापन
टीटवाल में आयोजित त्रिकला प्रतियोगिता। स्रोत आयोजक
विज्ञापन
- राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस पर कराई गई प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

श्रीनगर। राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस एजीएस टीटवाल में उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वन्यजीवों की सुरक्षा और प्रकृति के संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूकता पैदा करना था। स्कूल ने राष्ट्रीय वन्यजीव दिवस से संबंधित चित्रकला और पेंटिंग प्रतियोगिताओं के साथ-साथ भाषण और वाद-विवाद गतिविधियों का आयोजन किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 60 छात्रों ने भाग लिया और विभिन्न जानवरों, जंगलों और वन्यजीव संरक्षण संदेशों को चित्रित करके अपनी रचनात्मकता दिखाई। चित्रकला प्रतियोगिता में पहला स्थान रुतबा मुनीर, दूसरा स्थान सीरत, तीसरा स्थान नायला, चौथा स्थान सुभना,पांचवां स्थान समन ने हासिल किया।
विज्ञापन

इस मौके पर छात्रों ने भाषण भी दिए जिसमें जंगली जीवन संरक्षण के महत्व और लुप्तप्राय प्रजातियों की रक्षा की आवश्यकता के बारे में जोर दिया गया। इसमें पहला स्थान शुभना, दूसरा स्थान रुतबा मुनिर, तीसरा स्थान ज़ुरनैन, चौथा स्थान सुफयान मलिक, पांचवां स्थान अकिल अहमद ने हासिल किया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों की सराहना के साथ हुआ। स्कूल प्रशासन और ओसी स्कूल ने छात्रों को जंगली जीवन संरक्षण और प्राकृतिक पर्यावरण की रक्षा के बारे में जागरूकता फैलाना जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें