फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: पुलवामा में 2.355 किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलवामा। पुलवामा पुलिस ने काकापोरा इलाके में वीरवार को एक महिला को 2.355 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ओखू क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान थाना काकापोरा की टीम ने एक महिला को संदिग्ध अवस्था में काकापोरा की ओर जाते हुए देखा। महिला के हाथ में एक नायलॉन बैग था। पुलिस को देखकर उसने बैग फेंककर मौके से भागने की कोशिश की लेकिन सतर्क पुलिस दल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान नायलॉन बैग से अर्ध-पीसी हुई चरस बरामद की गई। मौके पर वजन करने पर बरामद पदार्थ का वजन, बैग सहित, 2.355 किलो पाया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान गुलसाना अख्तर उर्फ रानी पत्नी मुश्ताक अहमद राथर निवासी लेलहार के रूप में हुई है। थाना काकापोरा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें