श्रीनगर। मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के खानसाहिब इलाके के वागर क्षेत्र में वीरवार को लो टेंशन लाइन से करंट लगने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। रिपोर्टों के अनुसार दोनों व्यक्तियों को करंट लगने के बाद तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल बडगाम ले जाया गया।
अस्पताल के डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इम्तियाज अहमद डार निवासी वागर खानसाहिब के रूप में हुई है। घायल व्यक्ति की पहचान मोहम्मद इकबाल भट निवासी वागर खानसाहिब के रूप में हुई है जिसका जिला अस्पताल बडगाम में इलाज जारी है। करंट लगने की घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग घटना के वास्तविक कारणों और क्रम की जांच में जुट गए हैं। संवाद