अवंतिपोरा। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अवंतिपोरा पुलिस ने त्राल के पिंगलिश इलाके में नशा तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लगभग 55 ग्राम चरस बरामद की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना त्राल की एक टीम ने पिंगलिश में नाका चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर एक व्यक्ति को रोका। इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना त्राल के एसएचओ इंस्पेक्टर तजामुल इस्लाम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अराफात अहमद अहंगर निवासी रथसुना, त्राल के रूप में हुई है।
पुलिस ने बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना त्राल में एनडीपीएस एक्ट एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद