फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग पुलिस ने जब्त की 3.265 किलो चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। नशा तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत अनंतनाग पुलिस को बिजबिहाड़ा में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 3.265 किलो चरस बरामद की है।
विज्ञापन


पहले मामले में रुख नवबुग इलाके में नाका चेकिंग के दौरान थाना बिजबिहाड़ा की टीम ने उमर रशीद गनई निवासी नवबुग बिजबेहड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 295 ग्राम चरस बरामद की गई। थाना बिजबिहाड़ा में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कर की गई है।

दूसरे मामले में विशेष सूचना के आधार पर पुलिस पोस्ट संगम की टीम ने नाटीपोरा निवासी बशीर अहमद डार के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान घर से लगभग 2.970 किलो चरस बरामद की गई। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें