फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: अनंतनाग के मट्टन में हेरोइन बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। नशा तस्करी के खिलाफ अभियान को जारी रखते हुए अनंतनाग पुलिस ने मट्टन क्षेत्र में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन सहित नकदी बरामद की है।
विज्ञापन


थाना मट्टन की पुलिस टीम ने मट्टन-केहरीबल रोड पर मट्टन मोड़, केहरीबल में नाका लगाया हुआ था। जांच के दौरान मट्टन से केहरीबल की ओर आ रहा एक व्यक्ति पुलिस को देखकर संदिग्ध गतिविधियां करने लगा। उसने मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से छह ग्राम हेरोइन, 11,700 रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा एक काले रंग का बटुआ बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उमर नबी खान निवासी रणबीरपोरा, केहरीबल के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें