फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar News: शोपियां में अज्ञात वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय बालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शोपियां। दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के चेक केलर क्षेत्र में मंगलवार को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 10 वर्षीय बालक घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से भाग निकला। घायल बच्चे की पहचान साहिल अहमद गाखड़ पुत्र मोहम्मद इशाक गाखड़ निवासी मस्तपोरा, चेक केलर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार अज्ञात वाहन ने बच्चे को टक्कर मार दी और घटनास्थल से फरार हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने घायल बालक को उपचार के लिए उप-जिला अस्पताल केलर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल पुलवामा रेफर कर दिया।
इस बीच दुर्घटना में शामिल वाहन की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। फरार वाहन तथा चालक का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें